8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न निकली झांकिया ना हुआ दशानन का दहन

कोरोना का साया शहर के चारो प्रमुख स्थानों पर नहीं हुए दशहरा महोत्सव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 26 Oct 2020, 6:03 PM IST

न निकली झांकिया ना हुआ दशानन का दहन

न निकली झांकिया ना हुआ दशानन का दहन

बीकानेर. शहर में कोरोना संक्रमण के लगातार हो रहे फैलाव के कारण पहली बार दशहरा महोत्सव के आयोजन नहीं हुए। दशहरा पर शहर में न सचेतन झांकिया निकाली गई और ना ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। दशहरे पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज मैदान, धरणीधर खेल मैदान और मुरली मनोहर मंदिर के पास भीनासर में दशहरा महोत्सव के आयोजन होते है। दशहरे पर बीकानेर दशहरा कमेटी और श्रीराम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से शहर में सचेतन झांकिया भी निकाली जाती है। इस बार कोरोना संक्रमितों के लगातार बढ़ रहे आंकड़ो और कोरोना एडवाइजरी की पालना के तहत दशहरा महोत्सव आयोजन कमेटियों की ओर से महोत्सव को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

हजारों की भीड़, आकर्षक झांकिया
शहर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल दशहरे पर दशहरा कमेटियों की ओर से दर्जनों झांकिया निकाली जाती है, जो हर किसी के आकर्षण का केन्द्र रहती है। शहर में मुख्य मार्गो से होकर झांकिया निकलती है, जिनको हजारों शहरवासी घंटो इंतजार कर देखते है। वहीं दशहरा महोत्सव स्थलों पर भी हजारो की संख्या में शहरवासी पहुंचते है और पुतलों के दहन के साथ होने वाले भव्य आतिशबाजी को भी निहारते है। इस बार कोरोना के कारण दशहरे पर न झांकिया निकाली गई और ना ही पुतलों का दहन हुआ।