9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनाज मंडी में बारदाना गोदाम में लगी आग, बोरियां जलकर राख

अनाज मंडी में बारदाना गोदाम में लगी आग, बोरियां जलकर राख

2 min read
Google source verification
अनाज मंडी में बारदाना गोदाम में लगी आग, बोरियां जलकर राख

अनाज मंडी में बारदाना गोदाम में लगी आग, बोरियां जलकर राख

लूणकरनसर. यहां नई अनाज मण्डी में शुक्रवार को एक बारदाना के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से बड़ी तादाद में बोरियां जलने से नुकसान हो गया। करीब पांच घण्टे चली मशक्कत के बाद बीकानेर से बुलाई गई दमकल से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक लूणकरनसर अनाज मण्डी में एयु बैंक के पास बारदाना का काम करने वाले व्यापारी गौरीशंकर तातेड़ की फर्म जैन बारदाना के गोदाम में लगी आग का शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे निकले धुएं व जले बारदाने के गंध से घटना का पता चला।
इसके बाद गोदाम को खोलकर देखने से पूरा गोदाम धुएं के आगोश में होने से अन्दर प्रवेश नहीं किया जा सकता तथा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर टैंकर से पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन धुंआ अधिक होने से सफलता नहीं मिली तथा दोपहर करीब ढाई बजे बाद बीकानेर से बुलाई गई दमकल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद करीब ४ घण्टे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान टैंकरों से दमकल में पानी भरकर मदद की गई।
आग बुझाने में दमकल कर्मियों के साथ पूर्व उपाध्यक्ष हनुमान गोदरा, हैड कांस्टेबल लखपतसिंह, व्यापार मंडल के सदस्य रामावतार सारस्वत, सुनील भूरा, अशोक गोदारा, गजानंद पारीक, महिपाल सिंह राठौड़ व युवाओं ने मदद की।


हजारों बोरियां जली
बारदाने के गोदाम के आग कैसे व कब लगी इसके बारे में पता नहीं चला है। बड़ी मात्रा में जूट की बोरियों से भरे गोदाम में हजारों की तादाद में बोरियां जलने से काफी नुकसान हुआ है। दमकल से आग पर नियंत्रण पाने के बाद पल्लेदारों की मदद से आग सुलगे गोदाम से बोरियों के गठर बाहर निकालकर काफी तादाद में बारदाने को जलने से बचा लिया गया। गनीमत रही कि गोदाम में हवा नहीं मिलने से आग लपटों का रूप नहीं ले पाई। इससे आस-पास की दुकानों व बैंक को भी नुकसान होने से बचा लिया गया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग बुझा नहीं पाए।