2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
Play video

बीकानेर में अगले 48 घंटे में हो सकती है बारिश

सावन का महीना खत्म होने के बाद भादवे में मानसून आखिरी दौर में है। हालांकि अभी मानसून काफी कमजोर है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों में बारिश होने की संभावना है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 28 Aug 2018, 9:24 AM IST

बीकानेर . सावन का महीना खत्म होने के बाद भादवे में मानसून आखिरी दौर में है। हालांकि अभी मानसून काफी कमजोर है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। बीकानेर अंचल में पूरे दिन सूरज की तपिश व उमस से लोग बेहाल रहे। वहीं दोपहर के बाद बादलवाही रही।

 

दिन में तपिश व उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। इससे दो डिग्री तापमान बढ़ गया। वहीं दोपहर बाद बादलों ने शहर की तरफ रुख किया। नागौरण हवाओं की गति कम होने के साथ ही शाम को उमस ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम ३६.६ डिग्री व न्यूनतम तापमान २५.६ डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

इस साल सावन में हुई ५६.४ एमएम बारिश
बीकानेर में इस बार सावन के महीने में करीब ५६.४ एमएम बारिश हुई। सावन २९ जुलाई को शुरू होकर २६ अगस्त तक रहा। इस दौरान ९ अगस्त को ८.७, १० अगस्त को १.३, १६ अगस्त को ६.६, १९ अगस्त को ५.४, २२ अगस्त को ३४.४ मिली मीटर बारिश हुई।