8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब ‘कबरिया’ भी स्ट्रीट डॉग के साथ चल फिर सकेगा

दो पांवो से चलने-फिरने में असमर्थ स्ट्रीट डॉग के लिए तैयार की व्हील चेयर  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 23 Sep 2020, 11:31 PM IST

अब ‘कबरिया’ भी स्ट्रीट डॉग के साथ चल फिर सकेगा

अब ‘कबरिया’ भी स्ट्रीट डॉग के साथ चल फिर सकेगा

बीकानेर. अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा और सेवा भाव हो तो व्यक्ति सामान्य वस्तुओं का उपयोग कर ऐसा जुगाड़ तैयार कर सकता है जो किसी जीव की जीवन शैली बदल सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है पशु-पक्षी प्रेमी और समाजसेवी लक्ष्मण मोदी ने। समता नगर क्षेत्र में मोटर साइकिल से दुर्घनाग्रस्त होकर अपनी पिछले दो पांवो से चलने-फिरने में असमर्थ एक स्ट्रीट डॉग के लिए लक्ष्मण मोदी ने स्ट्रीट डॉग व्हील चेयर तैयार की है। महज तीन सौ रुपए की लागत से तैयार की गई इस व्हील चेयर के जरिये यह स्ट्रीट डॉग अब सामान्य स्ट्रीट डॉग की तरह चल फिर सकता है।

बच्चों की साइकिल के पहिए, पीवीसी पाईप
स्ट्रीट डॉग फिर से चल फिर सके इसके लिए लक्ष्मण मोदी ने बच्चों की साइकिल के दो पहिए और करीब छह फुट पीवीसी पाइप, चार एल्बो, चार टी और दो एण्ड कैप की मदद से स्ट्रीट डॉग व्हील चेयर तैयार की । मोदी के अनुसार कबाड़ की दुकान से साइकिल के दो पहिए लिए और पीवीसी पाइप की मदद से इसे तैयार किया गया है। स्ट्रीट डॉग जिसे मोदी प्यार से कबरिया के नाम से पुकारते है, इस जुगाड के माध्यम से चलने-फिरने लग गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में चलने-फिरने में असमर्थ पशुओं के लिए इसी प्रकार से जुगाड़ तैयार करने की योजना उनकी है।