10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
video : पाकिस्तान के कराची से चली हवाएं उठा रही धूल के गुबार, अभी इतने घंटे और झेलनी पड़ेगी आंधी
Play video

video : पाकिस्तान के कराची से चली हवाएं उठा रही धूल के गुबार, अभी इतने घंटे और झेलनी पड़ेगी आंधी

पाकिस्तान के कराची से चल रही हवाएं राजस्थान की सरहदों को पार कर बीकानेर सहित प्रदेश में धूल का गुबार उठा रही हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 15 Jun 2018, 8:08 AM IST

बीकानेर. पाकिस्तान के कराची से चल रही हवाएं राजस्थान की सरहदों को पार कर बीकानेर सहित प्रदेश में धूल का गुबार उठा रही हैं। चार दिनों से इन हवाओं ने इलाका वासियों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग की माने तो अभी ४८ घंटे यानी दो दिन और आंधी को झेलना पड़ेगा। बाद में बारिश होने का अनुमान है जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

 

बीकानेर के खाजूवाला सहित चूरू, बाड़मेर तथा जोधपुर में कम दबाव होने से पश्चिमी हवाएं धोरों की मिट्टी को आसमान में पहुंचा रही हैं। बीकानेर अंचल में गुरुवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ आंधी का दौर शुरू हुआ जो रात तक चलता रहा। १५ किलोमीटर प्रति घंटे से चली हवाओं से हालांकि तपिश कुछ कम हुई लेकिन धूल से लोगों का दम घुटने लगा है।

 

धूल के गुबार से दृश्य क्षमता कम रह गई है। इससे वाहन चालकों को दिन के समय भी वाहनों को चलाने में परेशानी हुई। गुरुवार को सुबह से चली आंधी देर रात तक जारी थी। तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ ३९.७ डिग्री पर आ गया। आंधी के साथ घरों में आई मिट्टी को साफ करने में गृहणियां जुटी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक मौसम में एेसा ही रहेगा। आसमान में धूल के गुबार ही रहेंगे। वहीं इसी माह बारिश की संभावना नहीं है लेकिन जुलाई में बारिश होगी।