बीकानेर. शहर जिला कांग्रेस की कमान पार्टी ने एक बार फिर यशपाल गहलोत को सौंपी है। पांच साल से अधिक शहर कांग्रेस को लीड कर रहे गहलोत को फिर से जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा बुधवार को की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से यशपाल को शहर जिलाध्यक्ष घोषित करने के साथ ही उनके समर्थकों ने खुशी मनाई।