मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश के अनुसार वित्तीय वर्ष में आवश्यकता अनुसार कामों की स्वीकृति हुई है व नर्सरी, न्यूट्री गार्डन व वृक्षारोपण सम्बंधित कार्य भी करवाए जा रहे हैं। पूरक प्लान में वाटरशेड व स्वच्छ भारत मिशन के कार्य भी सम्मिलित किये गए हैं, उनका अनुमोदन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन बी आर धोजक ने प्रशासन गांवों के संग अभियान में जनप्रतिनिधियों के सक्रिय सहयोग व भागीदारी का आह्वान किया। बैठक में जिला परिषद सदस्य, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता धीर सिंह गोदारा, पंचायत समितियों के विकास अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी व जिला परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।