4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hero के स्कूटर पर मिल रहा 7800 रुपये का डिस्काउंट, महज कुछ दिनों का है मौक़ा

Hero Motocorp के स्कूटर पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट महज 31 जुलाई तक का है मौक़ा कुल 7800 रुपये का मिल रहा है डिस्काउंट

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jul 29, 2019

Hero Motocorp

नई दिल्ली: इन दिनों ऑटो सेक्टर मंदी की मार झेल रहा है ऐसे में हीरो मोटोकॉर्प ने अपने वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए डिस्काउंट ऑफर का रास्ता अपनाया है। आपको बता दें कि जो ग्राहक हीरों के स्कूटर खरीदेंगे उन्हें 7800 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। लेकिन ध्यान रखें कि इस ऑफर का फायदा आप सिर्फ 31 जुलाई तक ही उठा सकते हैं।

भारत में बेसब्री से हो रहा इन जबरदस्त कारों का इंतजार, दिवाली से पहले होंगी लॉन्च

जी हां कंपनी का ये जबरदस्त ऑफर महज 31 जुलाई तक ही चलेगा। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके पास ज्यादा समय नहीं है। अगर आप भी इस ऑफर का लाभ लेने का मन बना चुके हैं तो आपको हीरो के शोरूम में जाकर डिस्काउंटेड प्राइज पर ये स्कूटर खरीद सकते हैं।

8 अगस्त को Kia Motors लॉन्च करेगी पहली 'मेड इन इंडिया' कार

अब हम आपको बताते हैं कि किन स्कूटर्स पर आप इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। ये ऑफर प्लेजर, मैस्ट्रो ऐज और डेस्टिनी 125 पर दिया जा रहा है। अगर आप ये स्कूटर Paytm की मदद से खरीदते हैं तो 3,500 रुपए का एक्सचेंज या लॉयल्टी बेनिफिट ऑफर दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्कूटर खरीदने पर आपको 2,500 रुपए का स्पेशल बेनिफिट मिलेगा और अगर आप Paytm से इन स्कूटर्स को खरीदते हैं तो आपको 18,00 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।

नई कार खरीदने पर नहीं देना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन चार्ज, बस पुरानी कार को स्क्रैप में भेज दें

इन शहरों में उठा सकते हैं इस ऑफर का लाभ

हीरो मोटोकॉर्प ( Hero MotoCorp ) के इस ऑफर का फायदा आप चुनिंदा शहरों में उठा सकते हैं। इन शहरों में दिल्ली , नोएडा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, लखनऊ, बरेली, कानपुर, वाराणसी, बल्लभगढ़, इलाहाबाद, गोरखपुर और रेवाड़ी शामिल हैं।