10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोशनी के हिसाब से कलर चेंज कर लेता है स्टीलबर्ड की ये हेलमेट, कीमत भी है बेहद कम

कंपनी ने एक और ज़बरदस्त हेलमेट Steelbird SA-1 Aeronautics लॉन्च कर दिया है जिसकी खूबियां जानने के बाद आप भी इसे खरीदने पर मजबूर हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Feb 22, 2019

steelbird helmets

रोशनी के हिसाब से कलर चेंज कर लेता है स्टीलबर्ड की ये हेलमेट, कीमत भी है बेहद कम

नई दिल्ली: स्टीलबर्ड के हेलमेट बाइक राइडिंग के लिए काफी पसंद किए जाते जाते हैं क्योंकि ये स्टाइलिश होने के साथ ही बेहद ही मज़बूत भी बनाए जाते हैं ऐसे में अब कंपनी ने एक और ज़बरदस्त हेलमेट Steelbird SA-1 Aeronautics लॉन्च कर दिया है जिसकी खूबियां जानने के बाद आप भी इसे खरीदने पर मजबूर हो जाएंगे।

तो इस वजह से सुबह देर से स्टार्ट होती है बाइक, ये काम करने के बाद नहीं होगी दिक्कत

दरअसल बाइक चलाने वालों को अक्सर बाइक के वाइजर में समस्या आती है क्योंकि अगर वाइजर ट्रांसपेरेंट है तो आपको दिन में धूप लगती है और अगर उसपर कोई कोटिंग है तो आप रात में इससे देख नहीं सकते और इसी समस्या का समाधान स्टीलबर्ड ने अपने नए हेलमेट में किया है। दरअसल स्टीलबर्ड के इस नये हेलमेट का वाइजर रोशनी के हिसाब से अपना कलर चेंज कर लेता है।

SUV खरीदने का शानदार मौका, मिल रही है 2 लाख रुपये की छूट

5 साल बाद लॉन्च होगी ये कार, लॉन्चिंग से पहले लीक हुई सारे मॉडल्स की डीटेल

ऐसे में धूप होने पर इस हेलमेट का वाइज़र कलरफुल हो जाता है और रात के वक्त वाइजर वापस ट्रांसपेरेंट हो जाता है। ऐसे में आपको दिन और रात कभी भी बाइक चलाते समय किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इस हेलमेट का वाइज़र फोटोक्रोमैटिक कांच से बना हुआ है इसीलिए रोशनी के हिसाब से यह अपना रंग बदलता है।

मार्च में तहलका मचाएंगी Hero की ये दो धमाकेदार बाइक्स

इस हेलमेट की एक और खासियत ये है कि इसमें हवा अंदर आने के लिए कुछ वेंट बनाए गए हैं जिससे बड़ी ही आसानी से हवा अंदर आ जाती है और बाइक चला रहे शख्स को गर्मी नहीं लगती है। ढेर सारी खूबियों से लैस इस हेलमेट को महज 2999 रुपये में खरीदा जा सकता है।