
वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा हेलमेट जो सुरक्षा देने के साथ सिर को रखेगा 'कूल-कूल'
नई दिल्ली: बाइकर्स के लिए हेलमेट लगाना कितना जरूरी है, ये बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन गर्मी के मौसम में हेलमेट लगाने के बाद थोड़ी ही देर में सिर का पसीने से बुरा हाल होता है। ऐसे में हेलमेट लगाना किसी मुसीबत से कम नहीं होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा हेलमेट बनाया है जो सुरक्षा देने के साथ-साथ सिर के टेम्प्रेचर को भी ठीक रखेगा।
एमिटी के वैज्ञानिक ने एक ऐसा पैड बनाया है जिसे आसानी से किसी भी पैड के नीचे रखा जा सकता है। यए पैड सिर के तापमान को बाकी शरीर के तापमान के बराबर कर देता है। जिससे बाइक चलाने वाले को गर्मी नहीं लगती।
इस हेलमेट को एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड रिसर्च एंड स्टडीज (मटैरियल एंड डिवाइस) के वैज्ञानिक प्रो. वीके जैन ने तैयार किया है। इसे हेलमेट के अंदर दो लेयरों के बीच में रखा जाता है। इससे हेलमेट का तापमान शरीर के तापमान के बराबर हो जाता है।
पैड में फेस चेंज नैनो कंपोजिट मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।पैड में ये मटैरियल ठोस रूप में होता है।यह इस्तेमाल के समय दो घंटे तक काम करता है। इसके बाद यह लिक्विड में बदल जाता है। खास बात यह है कि इस्तेमाल के बाद इस पैड को बदलने की जरूरत नहीं होती। आधे घंटे तक हेलमेट को छाया वाली जगह रखने पर मैटेरियल दोबारा ठोस में बदल जाता है। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है।
प्रोफेसर जैन का कहना है कि पैड में इस्तेमाल किया जाने वाला पदार्थ पर्यावरण व शरीर के लिए पूरी तरह अनुकूल है। इसमें जिस टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है, वह बिल्कुल सुरक्षित है। इससे किसी भी तरह के हानिकारक पदार्थ का उत्सर्जन नहीं होता।
आपको मालूम हो कि ये हेलमेट 40-45 डिग्री में भी इफेक्टिव है।
आपको बता दें कि फिलहाल इसे सिर्फ एक्सपेरीमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर कोई कंपनी इसमें इंटरेस्ट दिखाएगी तो इस पैड की क्षमता को बढ़ाया भी जा सकता है।
Published on:
23 Jul 2018, 12:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.