5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yezdi Roadster या Royal Enfield Meteor 350, दोनों में से कौन-सी बाइक आपके लिए होगी बेस्ट

फिलहाल, हमने Yezdi Roadster की तुलना भारतीय बाजार में इसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी Royal Enfield Meteor 350 से की है। कि आपके बजट में कौन सी बाइक फिट बैठती है।

2 min read
Google source verification
yezdi_vs_meteor_350-amp.jpg

Yezdi Roadster Vs Meteor 350


महिंद्रा के स्वामित्व वाली क्लासिक लीजेंड्स की बदौलत Yezdi भारत में वापसी आ गया है। कंपनी ने हाल ही में एक नहीं बल्कि तीन मोटरसाइकिलों को लॉन्च किया है। वहीं खास बात यह है, कि यह पहली बार होगा जब जावा और येज्दी दोनों ब्रांड नाम एक ही समय पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। येज्दी ब्रांड ने भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में तीन अलग-अलग मोटरसाइकिल एडवेंचर, स्क्रैम्बलर और रोडस्टर के साथ प्रवेश किया है। जिनमें से प्रत्येक को उनके संबंधित सेगमेंट के लिए तैयार किया गया है।


कंपनी की तरफ से लॉन्च की गई येज्दी रोडस्टर एक स्पोर्टी क्रूजर है, और हमें विश्वास है कि इसकी अग्रेसिव अपील के कारण यह सबसे अधिक खरीदारों को आकर्षित करेगी। फिलहाल, हमने Yezdi Roadster की तुलना भारतीय बाजार में इसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी Royal Enfield Meteor 350 से की है। कि आपके बजट में कौन सी बाइक फिट बैठती है।



डिजाइन में क्या होगा खास

डिजाइन की बात करें तो Yezdi क्रूजर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में ड्यूल शॉकर्स दिए गए हैं। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। वहीं बाइक में दूसरी डिजिटल स्क्रीन दी गई है, जो भविष्य में एक एक्सेसरी के रूप में उपलब्ध हो सकती है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल में एक एलईडी हेडलैंप, एक एलईडी टेललैंप, दोनों पहियों पर Disc Brake, डुअल-चैनल एबीएस, और एलॉय व्हील (18-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर) मिलता है।


ये भी पढ़ें : बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के chauffeur, हुंडई के नए ऐड में दिखी झलक


वहीं RE Meteor 350 का डिजाइन भी बेहद ही आकर्षक है, इसमें स्टैंडर्ड तौर पर ट्रिपर नेविगेशन के साथ एक सेमी-डिजिटल कंसोल की पेशकश करता है। वहीं इसमें हैलोजन हेडलैंप के साथ एक एलईडी डीआरएल रिंग, एक एलईडी टेललाइट, दोनों पहियों पर Disc Brake, डुअल-चैनल एबीएस, और अलॉय व्हील (19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर) मिलते है। इसके साथ ही RE Meteor 350 के स्टेलर वैरिएंट में पिलर बैकरेस्ट और एग्जॉस्ट के लिए क्रोम फिनिश मिलता है, जबकि सुपरनोवा वैरिएंट में लंबी विंडस्क्रीन और मशीन-कट अलॉय व्हील मिलते हैं।

RE Meteor 350 Vs Yezdi Roadster इंजन विकल्प और गियरबॉक्स


येज्दी Roadster इन दोनों बाइक्स में से अधिक शक्तिशाली है, इसका 334cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन Meteor 350 के 349cc एयर/ऑयल-कूल्ड मोटर की तुलना में अधिक पावर और टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही Yezdi को 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि Royal Enfield 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

ये भी पढ़ें : Honda Activa 7G को लेकर होगा इंतजार खत्म, 55kmpl के माइलेज के साथ कंपनी कर रही भारत में लॉन्च की तैयारी


Yezdi Roadster अधिक शक्तिशाली इंजन और हल्के कर्ब वेट के साथ आती है, Roadster 334सीसी इंजन के साथ 29.7 PS की पॉवर और 29 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। वहीं Meteor 350 20.4 PS की पॉवर और 27 Nm का टॉर्क बनाती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि Roadster निश्चित रूप से Royal Enfield Meteor 350 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन की पेशकश करेगी।

Meteor 350 Vs Yezdi Roadster कीमत


Yezdi Roadster की कीमत 1.98 लाख से रुपये से 2.06 लाख रुपये तय की गई है, और यह पांच रंग विकल्पों में स्मोक ग्रे, स्टील ब्लू, हंटर ग्रीन, गैलेंट ग्रे और सिन सिल्वर में उपलब्ध है। दिलचस्प बात यह है कि Royal Enfield Meteor 350 अधिक महंगा है, जिसकी कीमत 2.01 लाख से 2.17 लाख रुपये तय की गई है, और यह तीन वैरिएंट- फायरबॉल, स्टेलर और सुपरनोवा में अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है।