नई दिल्ली: मोटरसाइकिल और कार ऐसी चीजें होती हैं।जिनमें लोगों की जान बसती है।बाइक पर एक भी स्क्रैच सीधे दिल पर चोट देता है, लेकिन वक्त के साथ सभी चीजें पुरानी हो जाती हैं और बाइक कोई अपवाद नहीं है। फिर भी अपनी बाइक की खोई हुई चमक आप वापस ला सकते हैं अगर अपनी गाड़ी का आप शुरूआत से ध्यान रखें। कुछ काम ऐसे होते हैं जो हर बाइक चलाने वाले को करने चाहिए।