16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र 5000 रू में पूरा हो सकता है कार खरीदने का सपना, ये रहे ऑप्शन्स

अगर आप अभी तक बजट की वजह से कार खरीदने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाए हैं तो अब आप ज्यादा देर न करें क्योंकि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 14 Jun 2018, 12:15 PM IST

tata tiago

मात्र 5000 रू में पूरा हो सकता है कार खरीदने का सपना, ये रहे ऑप्शन्स

नई दिल्ली: अपनी कार में पूरे परिवार के साथ घूमने जाना भला किसे अच्छा नहीं लगता। कार खरीदना आजकल कोई मुश्किल काम नहीं रहा। आए दिन कंपनियां ऑफर्स की भरमार लगाए रहती है। जिससे आसानी से आपको 1-1.5 लाख की छूट मिल जाती है, लेकिन फिर भी सभी के लिए एक साथ इतनी बड़ी रकम चुकाना आसान नहीं होता। अगर आप भी ऐसी ही किसी वजह से अब तक कार खरीदने का अपना सपना पूरा नहीं हो पाया है, तो परेशान न हों। आज हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे जिससे महज पांच हजार रू में आप कार घर ला सकते हैं।

किसी पॉवरफुल बाइक से कम नहीं है सुजुकी का ये स्कूटर, फीचर्स जानने के बाद इंतजार होगा मुश्किल

दरअसल हम EMI की बात कर रहे हैं। कई सारी ऐसी कारें हैं जिनपर लोन कराने पर आप 5हजार की मामूली रकम में कार के मालिक बन सकते हैं। कौन कौन सी कारें हैं जो आप इस ऑफर के तहत खरीद सकते हैं।

Alto 800

भारत में alto का अलग ही क्रेज है। अगर आप भी ये गाड़ी खरीदना चाहते है। तो 2.51लाख की कीमत वाली इस गाड़ी के लिए आप 50000रू की डाउन पेमेंट के बाद बाकी रकम फाइनेंस करा लें। 5 साल के लिए लोन लेने पर आपको 4,375 रू की मंथली EMI पर ये गाड़ी घर ला सकते हैं।

Datsun go

इस कार की कीमत 2.5 लाख है और इसके लिए भी आपको कमोबेस ऑल्टो के बराबर ही emi देनी होगी।

Kwid

रेनो क्विड की एंट्री लेवल की ये गाड़ी आपको दिल्ली में 2.67 लाख रू में मिल जाती है।50 हजार रू की डाउन पेमेंट के बाद बाकी की रकम अगर आप 5 साल के लिए 11 फीसदी की दर से लोन पर लेते हैं।तब आपको इस कार के लिए 4712 रू की मंथली EMI चुकानी होगी।

Tata Tiago

टाटा टियागो की कीमत 3.35 लाख रू है। 50 हजार रू की डाउन पेमेंट के बाद बाकी की रकम को 7 साल के लिए फाइनेंस कराने पर आपको हर महीने 4,885 रू की EMI देनी होगी।

Hyundai eon

ह्यु़ंई की ये कार 3.3 लाख की है। इसकी Emi टाटा टियागों से कुछ ही कम होगी, लेकिन ये emi आपको 7 साल तक चुकानी होगी।