24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में हाईवे किनारे क्या कर रहे थे महिला-पुरुष? अचानक पुलिस को देख उड़े होश… 7 गिरफ्तार, मची खलबली

Crime News: देर रात हाईवे किनारे संदिग्ध हालत में मौजूद महिला-पुरुषों को देख पुलिस की टीम ने दबिश दी। अचानक पुलिस को सामने देख उनके होश उड़ गए और सभी इधर-उधर भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

(file-picture)

CG Crime News: हाईवे क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रही 5 महिलाओं और 2 युवकों को गिरफ्तार कर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

सकरी क्षेत्र में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग संदिग्ध रूप से घूमते हैं और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए थाना सकरी पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से रात में हाईवे पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 5 महिलाओं और 2 युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने की ये अपील

पुलिस के अनुसार हाईवे पर असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि हाईवे क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके।