
Guru Nanak Dev Jayanti- मध्यप्रदेश के इस जिले से 601 साल से जुड़ी है नानकदेव की यादें
बिलासपुर. गुरुनानक देव के ५५०वें प्रकाश पर्व सिख समुदाय धूमधाम से मना रहा है। इसी के तहत गुरुद्वारा को रंगीन झालर से सुंदर रूप से सजाया गया है। वहीं गुरु की महिमा कीर्तन के माध्यम से रागी जत्थे प्रस्तुत करते हुए साध-संगत को निहाल कर रहे है। सोमवार को सुबह गोंड़पारा स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन हुआ। वहीं शाम में गुरुनानक स्कूल मैदान में कीर्तन किया गया। साध-संगत गुरुनानक देव का स्मरण करती रही। मंगलवार को प्रकाश पर्व का मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसमें सुबह से दोपहर तक कीर्तन के बाद लंगर किया जाएगा। श्री गुरु सिंह सभा गोंडपारा में कीर्तन दीवान सजाया गया। जहां पंथ के रागी जत्थे भाई मेहताब सिंह, भाई सरबजीत सिंह पटना वाले, भाई सतपाल सिंह दिल्ली वाले कीर्तन से साध-संगत को निहाल किया। इसके बाद हेड ग्रंथी मान सिंह बडला ने सभी के भले के लिए अरदास की। गुरुद्वारा कमेटी दयालबंद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि रात को कीर्तन दीवान गुरुनानक स्कूल के शानदार पंडाल में सजाया गया। जहां पर हजूरी रागी जत्था भाई गुरशेर सिंह, भाई मेहताब सिंह जालंधर वाले, भाई सरबजीत सिंह पटना वाले, भाई सतपाल सिंह दिल्ली वाले ने साध संगत को कीर्तन रसपान कराया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साध-संगत कीर्तन सुनने पहुंचे।
आज मनेगा गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व
गुरुनानक देव का ५५०वां प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम गुरुनानक स्कूल में सजे भव्य पंडाल में सजाया जाएगा। सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। जहां पर कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। शाम को 6 बजे से 7.30 बजे तक बच्चों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रात का दीवान 8 बजे से 12 बजे तक सजाया जाएगा। सुबह और रात के दीवान में भाई मेहताब सिंह जालंधर वाले, भाई सरबजीत सिंह पटना वाले, भाई सतपाल सिंह दिल्ली वाले, हजूरी रागी जत्था गुरशेर सिंह हाजरी भरेंगे।
आतिशबाजी रहेगा आकर्षण का केन्द्र
शाम के दीवान से पहले ७.30 बजे से 8 बजे तक आतिशबाजी की जाएगी। जो आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। आतिशबाजी करते हुए प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
गुरुनानक स्कूल का पंडाल है खास
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुनानक के जन्म स्थान प्रसिद्ध तीर्थ ननकाना साहेब का आकर्षण रूप पंडाल को दिया गया है। जहां पर आकर लोग वहां की अनुभूति कर रहे है।
Published on:
11 Nov 2019 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
