
74 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 26 लाख 88 हजार 6 सौ 98 रूपए जमा कराया गया
संयुक्त टीम एवं खनिज अमला द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 53, चूना पत्थर के 12, मुरूम के 6 एवं कोयला के 2 प्रकरणों सहित कुल 73 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें से 52 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से 11 लाख 98 हजार 3 सौ 22 रूपए जमा कराया गया है। शेष 21 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
अवैध खनिज उत्खनन करते पाए जाने पर रेत के 14 एवं मुरूम के 5 प्रकरणों सहित कुल 19 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसका निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 12 लाख 35 हजार 9 सौ 76 रूपए जमा कराया गया है। इसी प्रकार अवैध खनिज भण्डारण करते पाए जाने पर रेत के 6 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें से 3 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 2 लाख 54 हजार 4 सौ रूपए जमा कराया गया है। शेष 3 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
फरवरी महीने में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के कुल 98 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें से 74 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 26 लाख 88 हजार 6 सौ 98 रूपए जमा कराया गया है। इसके अलावा संयुक्त टीम द्वारा जांच के दौरान पर्यावरण शर्तो का पालन नहीं करने पर पर्यावरण विभाग तथा भू-राजस्व जमा नहीं करने पर राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 25 क्रेशर/खदान संचालकों तथा 8 कोल डिपो संचालको को नोटिस जारी किया गया है तथा कच्चे माल एवं उत्पाद जैसे कोल, गिट्टी एवं फ्लाईएश स्लैग आदि का परिवहन कर रहे बिना तारपोलिंग से ढके वाहनों के परिवहन करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उप संचालक खनिज ने बताया कि टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण कर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है, आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
Updated on:
29 Feb 2024 09:49 pm
Published on:
29 Feb 2024 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
