28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023 : बिलासपुर में आप की हुंकार, रैली निकालकर दिखाई ताकत, इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

Chhattisgarh Election 2023 : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने जिले और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चियों के साथ हुई घटनाओं के खिलाफ़ बदलाव पद यात्रा की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 3 Oct 2023, 8:13 PM IST

CG Election : बिलासपुर में आप की हुंकार, रैली निकालकर दिखाई ताकत, इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

CG Election : बिलासपुर में आप की हुंकार, रैली निकालकर दिखाई ताकत, इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

बिलासपुर .महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने जिले और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चियों के साथ हुई घटनाओं के खिलाफ़ बदलाव पद यात्रा की है। यह पद यात्रा जिलाध्यक्ष आसना जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गई। पदयात्रा शहर के गांधी चौक के प्रतिमा पर फूल, माला अर्पण करके की गई।

यह भी पढ़ें : शौक बड़ी चीज है...आलिशान जीवन की चाह में नशे के सौदागर बने 2 भाई, गलत रास्ते ने पहुंचाया इस अंजाम पर

इसके बाद यात्रा शुरू की गई और तेलीपारा होते हुए पुराना बस स्टैंड में समाप्त हुई। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा व प्रदेश सचिव के ज्योति शामिल हुईं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सह सचिव मुन्ना बिसेन शामिल रहे।पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं के साथ घटना हो रही है। इससे प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में किस तरह से जनता परेशान है।

यह भी पढ़ें : आपसी विवाद में मर्यादा तार-तार... युवक ने घर में घुस के महिला के साथ किया ये काम

वहीं कहा कि उनकी सरकार बनी तो शिक्षा व स्वास्थ्य को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रियंका शुक्ला, उज्वला कराडे, धर्मदास भार्गव, अनुभा शर्मा, गोपाल यादव, अरूण नायर, वीरेंद्र राय, भागवत साहू, रेवा शंकर साहू, मोहित यादव, खगेश चंद्राकर, प्रमोद पटेल, दीपक पात्रे, मनभजन साहेब टंडन, अरविंद पांडे, इरफान सिद्दीकी, विवेक यादव, प्रज्ञा दुबे, वीना मारकंडे आदि शामिल रहीं।हीरो देव सोनवानी समेत आदि उपस्थित रहे