नवरात्रि में वापस गांव लौट आया। पिछले कुछ दिन से वह अपने भतीजे के पास मोपका में रह कर काम की तलाश कर रहा था। बहुत भटकने के बाद भी काम नहीं मिल रहा था। पेट भरने उसके पास पैसे नहीं थे। लिहाजा छटपटाहट में उसने एटीएम में चोरी करने योजना बनाई। 22 नवंबर की दरमियानी रात वह एटीएम में पहुंचा। रुपए निकालने बहुत कोशिश की, पर नहीं निकले, तो कुल्हाड़ी से मशीन को तोड़ना शुरू किया, जिससे रुपए निकल जाएं।