जानकारी के अनुसार गैंग में शामिल ज्यादातर चेहरे बीदर और गुलबर्गा क्षेत्र से हैं। लेडीज सूट और चादर बेचने का नाटक करते हैं। गिरोह के सदस्य दिन में गर्म कंबल या अन्य गर्म कपड़ा विक्रेता बनकर शहर के मोहल्लों, कॉलोनियों में घर-घर पहुंचकर दस्तक दे रहे हैं। साथ ही सस्ता सामान बेचने के नाम पर घरों की रेकी भी कर रहे हैं।