शटर को बाहर से बंद किया और एटीएम से रुपए निकालने पहने नाकाम कोशिश की। नहीं निकलने पर झिडक़ते हुए अपने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और मशीन को तोडऩे लगा। इस बीच उसने काफी कोशिश की, पर रुपए निकालने में नाकाम रहा। अंतत: पैर पटकते हुए भाग गया। घटना के बाद बैंक प्रबंधन ने एटीएम में हुए नुकसान का आंकलन किया और सरकंडा पुलिस को इसकी जानकारी दी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।