
अजीत जोगी की विजय रथ यात्रा का हुआ स्वागत
बिलासपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी की विजय रथ यात्रा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां जोगी का स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ तोरवा गुरुनानक चौक के पास जोगी का भव्य स्वागत किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए। बिलासपुर विधायक प्रत्याशी बृजेश साहू, बिलासपुर प्रभारी सैय्यद निहाल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओ ने महाआरती की। इसके बाद काफिले के साथ व युवा कार्यकर्ताओं की बाइक रैली के साथ में विजय रथयात्रा निकली। इस दौरान बेलतरा प्रत्याशी अनिल टाह भी रैली में पूरे समय शामिल रहे। विजय रथ के साथ जोगी ने महासभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को 2500 का समर्थन मूल्य, किसानों के सभी कर्जे माफ करना, सभी युवाओ के लिए रोजगार सुनिश्चित करनाए पूर्ण शराब बंदी एवं नवजात कन्या कोष की स्थापना और 1.1 लाख का योगदान व जमीन का पट्टा दिया जाएगा। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विश्वम्भर गुलहरे, महिला शहर अध्यक्ष सुनीता यादव, महिला जिला शहर अध्यक्ष सुधा यादव, अविनाश शेट्टी, जोविंद शेट्टी, जीतू ठाकुर, क़ौशिल साहू, जागेश्वरी साहू आदि उपस्थित थे। गोपाल यादव, नीतीश शर्मा, राहुल पहुचेल, बॉबी, एललिता भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।
शनि मंदिर से शुरू हुआ विजय रथ : बेलतरा प्रत्याशी अनिल टाह के नेतृत्व में राजकिशोरनगर शनि मंदिर से विजय रथ का शुभारंभ किया गया। मोपका चौंक से होते हुए मोपका पुरानी बस्ती तालाब के पास, चिल्हाटी मोड़, लगरा चौंक, फरहदा चौंक, मोहरा, गुड़ीपारा मोहरा, सेलर (धईहानपारा चौंक), सेलर (ग्राम पंचायत भवन के पास), सेलर (बैगापारा चौंक), डगनिया स्कूल के पास, डगनिया बस्ती गेट के पास, भाड़ी मोड़ (नहर के पास), बाम्हू गेट, टेकर चौरा, नगपुरा मोड़, गिधौरी गेट, नेवसा गेट, कडरी मोड़ व जाली चौंक के पास ग्रामवासियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। ग्राम- टेकर में कांग्रेस के प्रमुख नेता मिथुन राजेन्द्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जकांछ में शामिल हुए।
Published on:
29 Aug 2018 04:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
