27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित जोगी ने राज्य के इस कॉलेज में गड़बड़ी का लगाया आरोप, कहा भर्तियां आउटसोर्सिंग से हो रही

कॉलेज की भर्ती में गड़बड़ी का लगाया आरोप (college admissions) (college appointments) (outsourcing) (amit jogi) (government ayurvedic college) (janta congress chhattisgarh)
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Saurabh Tiwari

•

Updated: 16 Jun 2019, 2:56 PM IST

amit jogi put allegations on college for outsourcing

अमित जोगी ने राज्य के इस कॉलेज में गड़बड़ी का लगाया आरोप, कहा भर्तियां आउटसोर्सिंग से हो रही

बिलासपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर (Raipur) और बिलासपुर (Bilaspur) में प्रोफेसर (Professor) और रीडर (Reader) के सभी पद (posts) आउटसोर्सिंग (outsourcing) से अन्य राज्यों के उम्मीदवारों द्वारा भरे गए। आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर और बिलासपुर में इंटरव्यू का बड़ा खेल चल रहा है। 13 सालों में इंटरव्यू के नाम पर 25 लाख रुपए फूंक दिए, लेकिन एक भी स्थानीय को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। स्वास्थ विभाग को इसकी जांच करनी चाहिए अमित ने कहा पीएससी के माध्यम से इन पदों पर रेग्युलर नियुक्ति क्यों नहीं होती।

शहर के इन स्थानों में भूलकर भी न बैठें शराब पीने, वरना उठा ले जाएगी पुलिस, पढ़िए क्या कहा एसपी ने

विधानसभा के मानसून सत्र में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) आउटसोर्सिंग रोकने के लिए अशासकीय संकल्प और प्राइवेट मेंबर बिल लाएगी। अमित जोगी ने भूपेश सरकार से सवाल किया कि आखिर पीएससी के माध्यम से इन पदों पर रेग्युलर नियुक्ति क्यों नहीं होती? जब मेडिकल कॉलेज में इंटरव्यू के लिए स्थानीय विशेषज्ञ बुलाये जाते हैं, तो आयुर्वेदिक कॉलेज में इंटरव्यू के नाम पर बाहर से विशेषज्ञों का ताम-झाम क्यों किया जाता है? क्या छत्तीसगढ़ के पास इंटरव्यू के विशेषज्ञ नहीं है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बिलासपुर शहर की तमाम ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Facebook - https://www.facebook.com/pg/patrikabsp
Twitter - https://twitter.com/BilaspurPatrika
Instagram - https://www.instagram.com/patrikabsp/