18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट में केस करने से गुस्साए पति ने काट दिया महिला के हाथ का पंजा, धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति, पत्नी के कोर्ट में केस करने से आक्रोशित होकर अपने ससुराल पहुंचा। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा तोड़कर पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
2 min read
Google source verification
cg crime news

File Photo

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति, पत्नी के कोर्ट में केस करने से आक्रोशित होकर अपने ससुराल पहुंचा। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा तोड़कर पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला(Bilaspur Crime News) कर दिया।

अचानक हुए इस हमले में महिला के हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। बताया गया कि पति आए दिन महिला से मारपीट करता था। इससे परेशान होकर पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया और मायके आकर रह रही थी। इस दौरान उसने अपने पति के विरुद्ध कोर्ट में केस भी कर दिया। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कासियाकला निवासी ज्योति रानी पिता सुनील जगत की शादी फास्टरपुर के प्रशांत लाल उर्फ मोंटू से 2021 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही प्रशांत आए दिन ज्योति से झगड़ा कर मारपीट करता था। इस वजह से वह कासियाकला में अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान उसने अपने पति के विरुद्ध कुटुम्ब न्यायालय बिलासपुर में केस भी कर दिया।

यह भी पढ़ें: 1145 सहायक शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता हुआ साफ, हाईकोर्ट ने स्टे हटाकर दिए काउंसिलिंग के निर्देश

दरवाजा तोड़कर घर में घुसा
बताया जा रहा है कि 13 फरवरी सोमवार को रात में कासियाकला निवासी परिवार के सारे लोगों ने खाना खाकर सो गए। इस बीच रात को लगभग साढ़े दस बजे आसपास प्रशांत लाल कासियाकला गांव पहुंचा। वह जबरदस्ती घर में घुस गया। दरवाजा तोड़कर वह ज्योति रानी के कमरे तक पहुंच गया।

महिला पर किया जानलेवा हमला
कमरे में वह पत्नी को कोर्ट में केस करने पर धमकी देने लगा। इतना ही नहीं उसने उसकी हत्या करने तक की धमकी दे डाली। फिर उसने गाली (Bilaspur Crime News) देते हुए अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से पत्नी ज्योतिरानी पर जानलेवा हमला(Bilaspur Crime News) कर दिया। इससे ज्योतिरानी के एक हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। वह बहुत बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई।

आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
इससे परिवार वालों ने तत्काल पुलिस को मामले (Bilaspur Crime News) की सूचना दी। फिर वे उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले गए। यहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मंगलवार को उसे रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया। अब महिला के भाई अविनाश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।