
CG ELECTION 2018 : भाजपा से चार बार मंत्री रहे इस प्रत्याशी के पास है इतनी संपत्ति
बिलासपुर. बिलासपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने मंगलवार को दाखिल किए गए अपने नामांकन पत्र में बताया है कि उनके पास 8 लाख 17 हजार रुपए नकद और 60 हजार का एक रिवाल्वर है। नामांकन पत्र में दाखिल जानकारी के मुताबिक उन्होंने आय के स्रोत में वेतन और पत्नी के व्यवसाय से आय और किराया व ब्याज का हवाला दिया है। वहीं आश्रितों से किसी प्रकार की आय न होने की बात कही है।
57 लाख का कर्जा 10 लाख सेविंग : नामांकन में दाखिल जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल पर बैंकों का 57 लाख का कर्जा है जिसमें 3 बैकों का जिक्र है। वहीं तीन बैंकों में उन्होंने अपनी सेविंग 10 लाख 10 हजार दर्शाई है। वहीं लाइफ इंश्योरेंंस में निजी कंपनी से 1 लाख 38 हजार का लाइफ इंश्योरेंस होना बताया है।
खरसिया में पावर प्लांट, पीएफ में 3 लाख 11 हजार : भाजपा प्रत्याशी अमर ने अपने पीपीएफ खाते में 3 लाख 11 हजार रुपए होना बताया है। वहीं खरसिया में रूकमणी पॉवर प्लांट होना बताया है।
4 साल में ग्रेजुएशन : भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने ग्रेजुएशन तक की शिक्षा प्राप्त करने की बात बताई है, जिसमें उन्होंने 4 साल में बीकॉम करना बताया है।
नहीं है खुद की कार, जिमिंग में 40 हजार : चार बार मंत्री और विधायक रहे भाजपा प्रत्याशी जिमिंग पर 40 हजार रुपए खर्च करते हैं, वे रायपुर के हेल्थ वॉच फिटनेस सेंटर के रेग्युलर मेंबर हैं, परंतु उनके पास खुद की कार नहीं है।
अमर के पास सिर्फ 3 लाख का सोना-चांदी : दाखिल नामांकन में दी गई जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने पिछले 19 साल से सोना चांदी नहीं खरीदी। सन् 1998 में उन्होंने 3 लाख का सोना-चांदी खरीदा था।
7 हजार स्क्वेयर फीट की गैर कृषि भूमि और भाई के साथ 1 एकड़ खेती : दाखिल नामांकन में दी गई जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पास 6829 स्क्वेयर फीट की कृषि भूमि है। इसके अलावा भाई के साथ साझेदारी में शहर से लगे ग्राम लिंगियाडीह में 1 एकड़ का भूखंड भी है।
Published on:
31 Oct 2018 12:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
