9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेलतरा के जिन बूथों पर मिली भाजपा-कांग्रेस को बढ़त, उनकी भी उपेक्षा

उनके इस आश्वासन पर सरकंडा जोरापारा के मतदाताओं पर गहरा प्रभाव पड़ा। स्थिति यह हुई कि बूथ नबर 203 (अब 250) भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक वोट पड़े।

2 min read
Google source verification
election

बेलतरा के जिन बूथों पर मिली भाजपा-कांग्रेस को बढ़त, उनकी भी उपेक्षा

बिलासपुर. बेलतरा विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने पिछले चुनाव 2013 में उजाड़ तलाब को संवारने और नाली, सड़क की सुविधाओं का विस्तार करने का आश्वासन दिया था। उनके इस आश्वासन पर सरकंडा जोरापारा के मतदाताओं पर गहरा प्रभाव पड़ा। स्थिति यह हुई कि बूथ नबर 203 (अब 250) भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक वोट पड़े। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में सीमांकन के बाद बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का सरकंडा जोरापारा का हिस्सा भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आ गया। लोगों में इस बात की नाराजगी है कि इन समाधान तो दूर चुनाव के बाद विधायक ओर उनके प्रतिनिधि उनसे मिलने तक नहीं आए।
सड़कें आज भी बदहाल : आश्वासन पर दिया था वोट लेकिन सड़कें और तालाब आज भी बदहाल पड़े हैं।
शिव श्रीवास, जोरापारा सरकंडा

सौंदर्यीकरण नहीं हुआ : पिछले चुनाव के मुद्दे यथावत हैं। न सड़कें और न गलियां। तालाब का सौंदर्यीकरण भीनहीं कराया।
बबलू यादव, जोरापारा
कांग्रेस ने किया था दावा परंतु जीते नहीं, दीवान ने भी नहीं ली कभी इनकी सुध : कांग्रेस को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के चिल्हाटी के बूथ नंबर 195 में सर्वाधिक 598 वोट मिले थे। इस बूथ में करीब 1100 वोटर हैं कांग्रेस से प्रत्याशी रहे भुवनेश्वर यादव ने दावा किया था कि वे जीतेंगे तो सड़क, नाली, बिजली और पानी की समस्या का त्वरित निदान कराएंगे। इसके बाद न तो कांग्रेस प्रत्याशी यहां लौटकर आए और न हीं विधानसभा उपाध्यक्ष ही दुबारा यहां आए। बताया जाता है कि इस गांव से कांग्रेस प्रत्याशी को बढत मिलने के कारण विधायक बद्रीधर दीवान ने यहां की समस्याओं के निदान के लिए कोई प्रयास नहीं किया। यही वजह है कि गांव में सड़कें नहीं हैं। गलियां कीचड़ से सराबोर पड़ी हैं। सड़क नाली तक की कोई व्यवस्था नहीं है, और न तालाब में पचरी है और न ही पीने के पानी का कोई इंतजाम है।

समस्या अंबार : पिछले चुनाव में कांग्रेस पर भरोसा जताया था, सरकार नहीं बनी। जिसके कारण समस्याओं का अंबार है।
रामप्रसाद , मतदाता चिल्हाटी ग्राम
जनता देगी जवाब : भाजपा की सरकार ने अटल चौक के अलावा और कोई निर्माण का कार्य कराया ही नहीं है। इस चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
शैलेन्द्र, मतदाता, चिल्हाटी