
आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Rape Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां युवक ने 16 साल की एक लड़की को घर से भगाया और उसके साथ रेप कर दिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि युवक ने पहले लड़की से दोस्ती की। इसके बाद उसे प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म (Bilaspur Rape Case) किया। फिर शादी करने का वादा कर उसे गुजरात के सूरत ले गया। आरोपी युवक ने उससे सूरत में भी दुष्कर्म किया। अब पुलिस ने वेलेंटाइन डे(valentine's day) पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र की निवासी 16 साल की लड़की नवमीं कक्षा की छात्रा थी। कोरोना काल के दौरान उसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद से वह घर में रहने लगी थी। तभी स्कूल जाते समय करीब दो साल पहले ग्राम बनियाडीह के रहने वाले शेखर कुमार यादव (19) से उसकी मुलाक़ात हुई। जान पहचान बढ़ी तो युवक ने पहले उससे दोस्ती की। इसके बाद युवक ने उससे प्यार का इजहार कर दिया। ऐसे में नाबालिग लड़की भी उसकी बातों में आ गई और उसने भी हाँ कर दी।
बिना बताए घर से निकली लड़की
दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। कभी-कभी वे दोनों मिलते-जुलते भी रहे। इस बीच बीते 20 जनवरी को लड़की अपने परिजन को बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने लड़की की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली तो उन्होंने थाने में जाकर मामले की शिकायत (Bilaspur Rape Case) की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपहरण की आशंका से केस दर्ज किया और जांच करनी शुरू की। इस दौरान खुलासा हुआ कि लड़की को उसका प्रेमी युवक भगाकर ले गया है। तब से ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी।
पुलिस गई गुजरात
बताया जा रहा है कि पुलिस को जांच के दौरान आरोपी युवक का मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल के जरिए लोकेशन ट्रेस कराया। फिर इस बीच पुलिस को जानकारी लगी कि युवक (Bilaspur Rape Case) गुजरात के सूरत चला गया है। सूचना मिलते ही टीआई हरीश तांडेकर ने पुलिस अफसरों से मार्गदर्शन लिया और लापता लड़की की तलाश करने के लिए पुलिस की टीम को गुजरात के सूरत भेजा।
वेलेंटाइन डे पर किया गिरफ्तार
सूरत पहुंची पुलिस ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे(valentine's day) पर आरोपी युवक के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की भी मिल गई। जब पुलिस ने पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि बनियाडीह के रहने वाले शेखर यादव ने उसे शादी करने का वादा किया और उसे भगाकर लाया। यहाँ तक कि उसने उसके साथ रेप (Bilaspur Rape Case) भी कर दिया। अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के साथ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Updated on:
15 Feb 2023 05:59 pm
Published on:
15 Feb 2023 05:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
