27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और बेटे की मौके पर मौत, चालक की भी गई जान

CG Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जबकि पचपेड़ी क्षेत्र में ट्रैक्टर तालाब में गिरने से चालक की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
बिलासपुर एक्सीडेंट में 3 की मौत (photo source- Patrika)

बिलासपुर एक्सीडेंट में 3 की मौत (photo source- Patrika)

CG Road Accident: बिलासपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें मां-बेटे की दर्दनाक मौत भी शामिल है। पहली घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक के पास हुई। यहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

CG Road Accident: बेटे ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार महिला और उसके बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान 27 वर्षीय शिवरात्रि यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक काफी तेज गति में था, जिससे बाइक सवार संभल नहीं सके। ट्रक का नंबर CG 08 WB 1435 बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

घायलों को उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल

CG Road Accident: परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। दूसरा हादसा पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुआ। देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रैक्टर सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में बैठे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग