
Weather Update : इन जिलों में बरसेंगे बदल
cg weather Update: बिलासपुर। मानसून द्रोणिका के कांकेर के ऊपर से गुजरने के कारण रविवार को शहर समेत आसपास के क्षेत्र में (CG Weather Alert) सुबह से शाम तक धूप-छांव का दौर चला। इस बीच दोपहर में हल्की बारिश हुई। इसके बाद धूप खिलने के कारण लगातार उमस (CG Weather) और गर्मी से लोग हलाकान रहे।
दोपहर बाद धूप खिलने के कारण उमस और गर्मी से लोग हलाकान
रविवार को सुबह से आकाश मेघमय रहा। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक धूप छांव का दौर चला। दोपहर 3 बजे आकाश मेघमय हुआ और हल्की बारिश हुई। इसके बाद शहर समेत आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इसके (Weather News) बाद फिर से धूप खिल गई और उमस और गर्मी बढ़ने से लोग हलाकान होते रहे। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
Weather Alert: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका दौसा, रतलाम, बैतूल, ब्रम्हपुरी, कांकेर, कलिंगापट्नम होते हुए पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली है। एक हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण ओडिशा के ऊपर फैला है। 24 जुलाई को दक्षिण (Weather In Chhattisgarh) मध्य और पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने और मुख्य रूप से दक्षिण छग के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान...
शहर तापमान
रायपुर - 30.2
बिलासपुर - 30.4
पेण्ड्रा - 30.3
अंबिकापुर - 30.7
जगदलपुर - 27.7
दुर्ग - 32.2
राजनांदगांव - 30.0
Published on:
24 Jul 2023 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
