19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम ने संक्रमण के रोकथाम के लिए महापौर यादव से की चर्चा

- महापौर रामशरण यादव ने कहा कोविड अस्पताल में सीसीटीवी कैंमरे के साथ परिजनों से बातचीत की व्यवस्था हो .- 24 घंटे टेलिफोनिक कंट्रोल रुम बने ताकि अस्पताल में बिस्तरों की जानकारी आसानी से मिले .- महापौर निधी के साथ पार्षद निधी का भी उपयोग कोरोना रोकथाम के लिए किया जाए .
2 min read
Google source verification
cm_bhupesh_baghel.jpg

बिलासपुर .मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा की। नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव इसमें जुड़ते हुए मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए निगम के द्बारा किए जा रहें कार्य के बारे में बताया। साथ ही उन्होने कहा कि कोरोना में महापौर निधी के साथ ही पार्षद निधी का भी उपयोग होना चाहिए, जिसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने इसकी स्वीकृति दी।

महापौर यादव ने कुछ सुझाव भी दिए जिसमें कहा कि कोविड अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैंमरा लगाया जाना चाहिए, ताकि मरीजों के इलाज के साथ ही वहां की व्यवस्था की निगरानी हो इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग और कैमरा की मद्द से मरीज और परीजन के बीच बातचीत का भी उचित व्यवस्था हो ,ताकि परिजनों को पता चल सके की मरीज की स्थिती कैसी है। मरीज भी अपने स्वजन से बात कर बेहत महसूस करेंगे साथ ही परिजन मरीज से पूछ सके कि उन्हे समय पर दवा मिल रही है। या नहीं किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है।

Read More : किराना सामान, फल, सब्जी, अंडे की होम डिलीवरी की अनुमति

इसके साथ ही महापौर ने कहा कि 24 घंटे टेलीफोन कंट्रोल रुम की भी स्थापना होनी चाहिए, जहां सभी कोविड अस्पताल के बारे में संपूर्ण जानकारी हो कोई भी व्यक्ति यहां संपर्क कर पता कर सके कि कहा कितना बिस्तर उपलब्ध है। इसमें ऑक्सीजन और वेटिंलेटर की भी जानकारी हो ,ताकि मरीज को भर्ती करने के लिए किसी को भी समस्याओं का सामना करना न पड़े।

साथ ही महापौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि शहर के एक बुजुर्ग की सामान्य मौत हुई तो नगर निगम की सहायता से उनकी 65 वर्षीय पत्नी ने अंतिम विधि की पूजा अर्चना कर मुखाग्नि दी। संक्रमितों के शव जलाने के लिए तोरवा मुक्तिधाम में जगह कम पड़ी तो राजकिशोर नगर में श्मशानघाट आरक्षित करने के साथ ही तोरवा में अतिक्ति शेड का निर्माण रेल्वे के सहायत से कराया जा रहा है। महापौर निधि के 14 लाख रुपए लगात से सरकंड़ा स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में 40 बिस्तरों का सेंट्रल ऑक्सीजन युक्त वार्ड तैयार कराया जा रहा है जिसका काम चल रहा है। मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंस समीक्षा में महापौर के साथ कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, अतिरिक्त कलेक्टर बीएस उईके, डिप्टी कलेक्टर अंशिका पांड़े , नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, एसडीएम देवेंद्र पटेल, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन सामिल हुए।

Read More : Air Strike on Naxal : IG ने किया हमले से इंकार, नक्सलियों ने जारी किया वीडियो

2 करोड़ की लाग से शवदाह गृह का निर्माण
मुख्यमंत्री को महापौर ने बताया कि शहर में दो करोड़ की लगात से विद्युत शवदाह गृह का निर्माण सरकंड़ा, भारतीय नगर तथा मधुबन स्थित मुक्तिधाम में किया जा रहा है। जिला प्रशासन की मद्द से नगर निगम इस कार्य को जल्द ही कर लेगा। संक्रमित शवों को जलाने के लिए नगर निगम बिलासपुर निशुल्क लकड़ी उपलब्ध करा रही है।

एप के माध्यम से खाद्यान्न सामग्रियों की होम डिलवरी
महापौर ने बताया कि लॉकडाउन के दौराना आम नगरिको को समस्या न हो इस लिए नगर निगम बिलासपुर फास्ट इंडिया तथा अन्य दो एप्प के माध्यम से रोजाना 90-95 प्रतिशत लोगो को खाद्ययान सामाग्री उपलब्ध करा रही है।

Read More : World Earth Day 2021: ऑक्सीजन की वर्तमान कमी का कारण वृक्षों की कमी है, इसे दूर करें