
पहली बार जटिल स्पाइन सर्जरी (सांकेतिक AI इमेज)
First Spine Surgery Camp CG: बिलासपुर जिले में स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शासकीय सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, कोनी में पहली बार जटिल स्पाइन सर्जरी कर न केवल मरीजों को राहत दी गई, बल्कि छत्तीसगढ़ को सुपरस्पेशलिटी चिकित्सा के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया गया है।
शासकीय सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, कोनी में आयोजित स्पाइन सर्जरी कैम्प ने प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। पहली बार यहां मुम्बई से आए विशेषज्ञ स्पाइन सर्जनों की टीम द्वारा जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।
विशेषज्ञ टीम में डॉ. शेखर भोजराज, डॉ. रघुप्रसाद वर्मा, डॉ. प्रेमिक नागाड, डॉ. प्रमित पावसकर और डॉ. विस्मय हरकरे शामिल हैं। इनके साथ प्रबंधन सहयोगी रोशन कुले भी मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन ने सुनियोजित तरीके से कैम्प का संचालन किया। इस अवसर पर संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त रितेश अग्रवाल, सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति तथा अस्पताल के एमएस डॉ. बी.पी. सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय कैंप में के पहले दिन चयनित मरीजों का सीटी स्कैन, एमआरआई और रक्त जांच के आधार पर गहन परीक्षण किया गया। शुक्रवार को तीन जटिल स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं, जबकि 4 अप्रैल को भी 3 और ऑपरेशन प्रस्तावित हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, प्रत्येक सर्जरी में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता है। यह प्रक्रिया अत्यधिक जटिल और उच्च तकनीकी दक्षता वाली होती है। इसमें एनेस्थेसिया, रेडियोडायग्नोसिस, ऑर्थोपेडिक और न्यूरो सर्जरी विभागों की संयुक्त भूमिका रही। नर्सिंग स्टाफ ने भी अहम योगदान दिया। अस्पताल के एमएस डॉ. बी.पी. सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह के सुपरस्पेशलिटी कैम्प नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
खेलते-खेलते 3 साल की बच्ची के सिर में फंसी गगरी, इस हाल में पहुंची अस्पताल, फिर- मासूम खेल रही थी…, हंस रही थी… और फिर अचानक सब कुछ बदल गया। एक छोटी सी गलती ने उसकी सांसें थाम दीं। 3 साल की बच्ची के सिर में स्टील की गगरी इस तरह फंस गई कि चेहरा और गर्दन जकड़ गए। परिवार की घबराहट के बीच सिम्स पहुंची इस नन्हीं जान को डॉक्टरों ने अपनी कुशलता से नई राहत दी और एक बड़ा हादसा टल गया… पूरी खबर पढ़े
पागल कुत्ते का आतंक… 24 घंटे में 19 लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा- बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दर्री और आसपास के इलाकों में एक पागल कुत्ते के आतंक से भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के भीतर इस खूंखार श्वान ने ग्राम दर्री में 12 ग्रामीणों, थानखम्हरिया में 2 और ग्राम बनिया में 2 सगी बहनों समेत कुल 19 लोगों को अपना शिकार बनाया है… पूरी खबर पढ़े
Published on:
04 Apr 2026 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
