24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: युवतियों ने दो युवकों पर मिर्च पाउडर झोंककर की मारपीट, इस बात पर हुआ था विवाद, Video वायरल

Crime News: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो युवतियों ने दो युवकों के साथ मारपीट की और एक युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

Crime News: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो युवतियों ने दो युवकों के साथ मारपीट की और एक युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। यह घटना तब हुई जब बाइक सवार युवक बस स्टैंड रायपुर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दोनों युवतियां उन्हें रोककर पैसे मांगने लगीं।

विवाद बढ़ने पर एक युवती ने युवक को थप्पड़ मारा और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। दूसरी युवती ने बाइक पर बैठे दूसरे युवक के साथ मारपीट की। घटना का करीब 16 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक युवतियों पर फंसाने का आरोप लगाते हुए चीखते नजर आ रहा है।

वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जबकि युवतियों की स्कूटी का नंबर ढंका हुआ है। पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में किसी युवक ने थाने में शिकायत नहीं दी है। सिरगिट्टी टीआई किशोर केवट ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

देखें Video