मिली जानकारी के अनुसार, रितेश सलूजा की कोटा क्षेत्र में जमीन है। मंगलवार को उसकी जमीन का सीमांकन होना था। दोपहर करीब 1.30 बजे जब वह पटवारी और अन्य अधिकारियों के साथ सीमांकन करा रहा था, तभी आरोपी अजय सिंह अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक रितेश पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में रितेश घायल होकर गिर गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।