
VIDEO : सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा, शिक्षण सेवा और विकास को डाल दिया है आईसीयू में...जानें और क्या कहा राज बब्बर ने
बिलासपुर. 15 साल पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक डॉ. को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा, शिक्षण सेवाएं और विकास को आईसीयू में डाल दिया है। जिसका आज तक कोई इलाज नहीं हुआ। यह बातें कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर ने कही। उन्होंने आगे कि इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि प्रदेश में राशन दुकान तो है पर राशन नहीं, पाठशालाएं तो हैं लेकिन शिक्षक नहीं, और तो और हास्पिटल तो है लेकिन हास्पिटल में डॉक्टर नहीं। सरकार की लापरवाही व भ्रष्टचार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकारी विभाग में हजारों पद खाली पड़े हैं, लेकिन आज भी पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार एक काम बड़े अच्छे ढंग से कर रही है। गली-गली-मोहल्ले-मोहल्ले शराब की सरकारी दुकानें खोलकर हर घर में एक शराबी को जन्म दे रही है। ऐसी कमाई करके इस डॉक्टर की सरकार हजारों करोड़ों रुपए कमा रही है। उन्हें प्रदेश के विकास की कोई चिंता नहीं है। वे बस अपना फायदा देख रही है। राज बब्बर तखतपुर विधानसभा के गनियारी क्षेत्र में उपस्थित जनता को संबोधित कर रहे थे। ज्ञात हो कि राज बब्बर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र पाण्डेय, विजय केशरवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published on:
09 Nov 2018 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
