4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024: BJP की चेतावनी – सावधान! कोयला चोर की गिद्ध नजर अब Bilaspur लोकसभा पर

CG Lok Sabha Election News: भाजपा छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिलासपुर कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव पर साधा निशाना। सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट बिलासपुर की जनता से ये कहा...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 27 Mar 2024, 11:39 AM IST

bilaspur.jpg

Bilaspur Lok Sabha Seat: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जैसे ही अपने बचे हुए चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, भाजपा ने हमला शुरू कर दिया। (Congress Candidate) सत्ताधारी दल ने बिलासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्ट किया है। (CG Lok Sabha Election 2024) छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- बिलासपुर की जनता सावधान, कोयला चोर की गिद्ध नजर अब आपके लोकसभा पर है। (Lok sabha election 2024) पार्टी ने आगे लिखा - किसी कोयले दलाल के कमीशन की कीमत भला बिलासपुर की जनता उपचुनाव से क्यों चुकाना चाहेगी?

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गांव में मनाई होली, देखें VIDEO

भाजपा ने बिलासपुर की जनता को देवेंद्र यादव से इसलिए आगाह किया क्योंकि उनका नाम कोयला घोटाले में सामने आए कांग्रेस के बड़े नामों में से एक है। वर्तमान में यादव भिलाई नगर से विधायक हैं। विवाद में आते ही उन पर ईडी की जांच शुरू हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कोयला घोटाले में जिस तरह प्रमुख आरोपियों में एक देवेंद्र यादव का नाम शामिल किया गया है, उससे उन पर कानूनी कार्रवाई की गाज कभी भी गिर सकती है। ऐसी स्थिति में भिलाई नगर विधानसभा में समय से पूर्व उपचुनाव करवाना पड़ सकता है। भाजपा ने बिलासपुर की जनता को सावधान करते हुए कहा है कि वो सोच समझ कर निर्णय ले और मत्तदान करे क्योंकि बिना सोचे समझे दिया गया समर्थन बिलासपुर में उपचुनाव की स्थिति न उत्पन्न कर दे।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: वित्त मंत्री ओपी चौधरी यज्ञ में हुए शामिल, प्रदेश के लिए की मंगलकामनाएं, देखें VIDEO