
युवती की लटकी मिली लाश
बिलासपुर . शाम को सहेली के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने घर से निकली थी। सुबह युवती की लाश गांव के कुछ दूर पेड में फंदे पर झूलती मिली। युवती की लाश मिलने की जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है। वही पुलिस मिले साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच करने का हवाला दे रही है।
पुलिस के अनुसार बेलगहना चौकी क्षेत्र स्थित रतखंडी निवासी 21 वर्षीय सरोज पटेल पिता नर्मदा पटेल गुरूवार शाम को अपनी सहेली के साथ गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने निकली थी। शादी घर तक पहुंचने के बाद अचानक से युवती ने अपनी सहेली से घर लौटने की बात कहते हुए वापस चली गई। देर रात तक सरोज पटेल जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने सहेली से पूछा जिसके साथ युवती गई थी।
सहेली ने बताया कि सरोज तो शादी घर में पहुंचने के तुरंत बाद तबीयत खराब होने की बात कह वापस लौट आई थी। परिजन रात भर युवती को खोजते रहे। लेकिन उसका कही पता नहीं चला। सुबह गांव के कुछ युवको को सरोज की फंदे पर झूलती लाश दिखाई दी। सरोज का शव उसकी ही चुन्नी में लटका हुआ था। सूचना पाकर बेलगहना चौकी प्रभारी दिनेश चंद्रा व उनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई व शव को नीचे उतार पोस्ट मार्टम के लिए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज मामले की जांच में जुट गई है।
मृतिका मोबाइल कुछ दूरी से बरामद
मृतिका के शव से कुछ दूरी पर उसका मोबाइल पुलिस को मिला है। मोबाइल लॉक होने पर पुलिस ने जप्त कर बिलासपुर साइबर सेल भेजने कर लॉक खोलने व फारेंसिंक जांच कराने की बात कह रही है। मोबाइल में युवती ने कही कोई मैसेज या सुसाइड नोट जिससे आत्म हत्या का कारणों जिक्र किया हो इसकी भी पुलिस को आशंका है।
मृतिका के दोनो पैर नीचे जमीन पर हत्या की आशंका जताई परिजनों
सरोज पटले की फंदे पर झूलती लाश की जानकारी लगते ही पिता नर्मदा पटेल व अन्य तत्काल मौके पर पहुंच गए। पिता व ग्रामीणों ने देखा की सरोज का दोनों पैर जमीन से पूरी तरह लगा हुआ था। पैर जमीन पर रखा देख परिजनों को आशंका है कि सरोज की हत्या कर किसी ने हत्या को आत्म हत्या शाबित करने फंदे पर लटका दिया है।
शुगर व बीपी से थी परेशान
पुलिस की पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि सरोज पटेल को बीपी व शुगर की शिकायत थी। बीमारी का उपचार करने व दवाईयों का सेवन भी कर रही थी। पुलिस को आशंका है कि फांसी लगने का एक कारण बीमारी से परेशान होना बी हो सकता है।
गांव के ही शादी कार्यक्रम में शामिल होने मृतिका निकली थी। रात में घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोज खबर ली लेकिन पता नहीं चला। सुबह उसकी लाश मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर जांच को आगे बढाया जा रहा है।
- दिनेश चंद्रा, बेलगहना चौकी प्रभारी
Updated on:
24 Apr 2021 05:05 pm
Published on:
24 Apr 2021 05:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
