
भारतीय संविधान का 25वां संशोधन किस वर्ष हुआ था? सिविल जज की परीक्षा में पूछे गए ऐसे सवाल
बिलासपुर. संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज की प्री-परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में पूछा कि राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के लिए योग्यताएं भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद में दी गई है? वित्त आयोग का प्रावधान भारत के संविधान के किस अऩुच्छेद में दिया गया है? वहीं एक्सपर्ट पूर्णेंदु भट्ट ने बताया कि प्रश्न मेजर से 35 और माइनर से 65 प्रतिशत पोर्शन अधिक आए हुए थे। प्रश्न सरल थे, इस वजह से कटऑफ अधिक होगा।
दूसरे राज्य के अभ्यर्थी के थोड़ी हुई परेशानी
बिहार से परीक्षा में शामिल होने आए अविनाश कुमार ने बताया कि इस बार प्रश्न मॉडरेट थे। सवालों को बेहतर तरह से हल किया गया है। कहा छत्तीसगढ़ से संबंधित अधिक सवाल पूछे गए थे, जिसकी वजह से दूसरे राज्य से आए अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्न में थोड़ी कठिनाई हुई है। वहीं जितेंद्र सोनवानी में बताया कि प्रश्न काफी सरल थे। समय से प्रश्नों को हल कर लिया गया। कहा कि जिस तैयारी के साथ परीक्षा की की रणनीति तय की थी, उसी के अनुसार ही प्रश्न आए हुए थे।
ये पूछे गए प्रश्न
परीक्षा में अधिकतर रहे अनुपस्थित
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 2 केंद्रों में सीडीएस व 3 केंद्रों में एनडीए की परीक्षा आयोजित की गई। सीडीएस की परीक्षा 3 पालियों में सुबह 9 से 11, दोपहर 12 से 2 और दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित थी।
सीडीएस में कुल दर्ज 625 में से पहली पानी में 269, दूसरी पाली में 273 व तीसरी पाली में 296 में 123 उपस्थित रहे। एनडीए में पहली पाली में 1082 में से 650 व दूसरी पाली में 649 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आब्जर्वर के रूप में संघ लोक सेवा आयोग से पंकज कुमार उपस्थित रहे।आब्जर्वर, नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी ने केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
Updated on:
04 Sept 2023 01:54 pm
Published on:
04 Sept 2023 01:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
