इस सुविधा के लिए यात्रियों को अपने इंटरनेट सुविधा वाले मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाकर आर-वॉलेट को इंस्टाल करना है, इंस्टाल के पश्चात् अपने मोबाइल नंबर को रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके पश्चात् टिकट बुकिंग के लिए पेपरलेस टिकट विकल्प पर जाकर अनारक्षित टिकट बुक किया जाता है। टिकट के भुगतान के लिए आर-वॉलेट, क्यूआर कोड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई की सुविधा उपलब्ध है। यात्रीगण इसका प्रयोग कर लंबी लाइनों व चिल्हर की समस्या से राहत प्राप्त कर अपनी कीमती समय भी बचा सकते हैं।