27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोगी के चुनाव न लडऩे पर नेता बोले- कम हो रहा उनका असर

इस चर्चा में जहां जोगी कांग्रेस के टिकेश ने कहा कि चुनाव न लड़कर जोगी दौरा करेंग जबकि कांग्रेस ने कहा कि वे प्रभावहीन हैं।

2 min read
Google source verification
poll bulletin

जोगी के चुनाव न लडऩे पर नेता बोले- कम हो रहा उनका असर

बिलासपुर. पत्रिका पोल बुलेटिन में शनिवार को दो विषयों पर चर्चा की गई। पहला अजीत जोगी क्यों चुनाव नहीं लडऩा चाहते और भाजपा कांग्रेस टिकट वितरण को लेकर इतनी देर क्यों की जा रही है। पत्रिका के इस पोल बुलेटिन में कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल, भाजपा के एल्डरमेन राजेंद्र भंडारी, जकांछ से छात्र नेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष टिकेश प्रताप सिंह ने अपनी अपनी राय दी। इस चर्चा में जहां जोगी कांग्रेस के टिकेश ने कहा कि चुनाव न लड़कर जोगी दौरा करेंग जबकि कांग्रेस ने कहा कि वे प्रभावहीन हैं।
जोगी को पता है सच्चाई : कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा जोगी को अपनी सच्चाई पता चल गई है। वे कहीं से चुनाव नहीं जीतने वाले हैं इसलिए उनके द्वारा तरह तरह की बहानेबाजी की जा रही है। जोगी गठबंधन के स्टार प्रचारक नहीं है वे भाजपा की बी टीम के रूप में काम करने वाले नेता है। गठबंधन भी भाजपा के इशारे पर किया गया है ।


IMAGE CREDIT: patrika

कांग्रेस है 'बी' टीम : जकांछ के छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष टिकेश प्रताप सिंह ने कहा जोगी जी के पास गठबंधन के बाद बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। 90 विधान सभा सीटों पर दौर कर प्रदेश में सरकार बनाने की जिम्मेदारी दी उनके उपर है। रही बात कांग्रेस की तो बी टीम के रूप में पूरी कांग्रेस काम रही है। राजनांदगांव से कांग्रेस हार के डर से चुनाव नहीं आ रहा है।

IMAGE CREDIT: patrika

जोगी से फर्क नहीं : भाजपा के एल्डरमेन राजेंद्र भंडारी ने कहा कि हम विकास के दम पर चुनाव लड़ते आ रहे हैं। तय समय पर टिकट का वितरण किया जा रहा है। कुछ जगहों पर डिस्कस नेताओं द्वारा किया जा रहा है। रही बात राजनांदगांव की तो यहां मुख्यमंत्री ने अनगिनत काम कराए है। जिसके कारण कांग्रेस और जनता कांग्रेस प्रत्याशी उतारने से डर रहे है।

IMAGE CREDIT: patrika