13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

May Vrat Tyohar 2024: खास होगा मई का महीना, अक्षय तृतीया से बुद्ध पूर्णिमा तक पड़ेंगे ये व्रत त्योहार

CG News: अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त 10 मई के दिन सुबह 5 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट के बीच है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में किए गए हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 2 May 2024, 8:31 AM IST

May Festival 2024

Bilaspur News: वैशाख माह की अष्टमी तिथि से मई का महीना आरंभ हो रहा है। मई का महीना न सिर्फ त्योहारों बल्कि ग्रह गोचर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। मई माह की शुरुआत न सिर्फ कालाष्टमी से होता है बल्कि इसी दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके अलावा वरुथिनी एकादशी, परशुराम जयंती, सीता नवमी और अक्षय तृतीया जैसे त्योहार पड़ रहे हैं। 2 मई से गुरु पंचक भी आरंभ हो रहे हैं जिससे 5 दिनों तक किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।

ग्रह गोचर तिथिवार

01 मई बृहस्पति का वृषभ में गोचर

03 मई बृहस्पति वृषभ में अस्त

10 मई बुध का मेष में गोचर

14 मई सूर्य का वृषभ में गोचर

यह भी पढ़ें: यहां गर्भवती महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सी तक नसीब नहीं, घंटों रहना पड़ता है खड़े लाइन लगाकर

मई माह 2024 के व्रत त्योहार

01 मई बुधवार, मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

04 मई शनिवार, वरूथिनी एकादशी व्रत, वल्लभाचार्य जयंती

06 मई सोमवार, मासिक शिवरात्रि व्रत

08 मई बुधवार,वैशाख अमावस्या व्रत

10 मई शुक्रवार,परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, रोहिणी व्रत

11 मई शनिवार,विनायक चतुर्थी व्रत

12 मई रविवार,शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुज जयंती,

13 मई सोमवार,स्कंद षष्ठी व्रत

14 मई मंगलवार,गंगा सप्तमी व्रत,

15 मई बुधवार,मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, बगलामुखी जयंती

16 मई बृहस्पतिवार,सीता नवमी

19 मई रविवार,मोहिनी एकादशी व्रत, परशुराम द्वादशी

20 मई सोमवार,मासिक प्रदोष व्रत

21 मई मंगलवार,नरसिंह जयंती

23 मई गुरुवार,बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत

24 मई शुक्रवार,नारद जयंती, ज्येष्ठ माह प्रारंभ

26 मई रविवार,एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत

30 मई गुरुवार,मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

यह भी पढ़ें: शाम को घूमने निकला था सेवानिवृत्त शिक्षक, बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों हाथ फ्रेक्चर

वैशाख अमावस्या

वैशाख मास की अमावस्या तिथि की शुरुआत 07 मई 2024 को सुबह 11:41 से शुरू होगी, जो अगले 08 मई 2024 को सुबह 08:51 पर समाप्त होगी। इस तरह वैशाख अमावस्या 2 दिन रहेगी, हालांकि अधिकतर जगह 8 मई को वैशाख अमावस्या मान्य होगी।

अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया 10 मई, शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर होगा और इसका समापन 11 मई के दिन सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा। अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त 10 मई के दिन सुबह 5 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट के बीच है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में किए गए हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

बुद्ध पूर्णिमा

वैदिक पंचांग के अनुसार, बुद्धि पूर्णिमा 23 मई 2024 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। इस साल भगवान बुद्धि की 2586 वीं जयंती मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का विधान होता है।

सीता नवमी

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 16 मई को सुबह 06 बजकर 22 मिनट से होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 17 मई को सुबह 08 बजकर 48 मिनट पर होगा।