Janjgir Champa News: अकलतरा के पुरानी बस्ती में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक को अज्ञात और लापरवाह बाइक सवारों ने टक्कर मारकर निकल भागे। बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक के दोनों हाथ फ्रेक्चर हो गया और सिर पर भी हल्की चोट बताई जा रही है। सेवानिवृत्त शिक्षक को बिलासपुर के बुधिया हास्पीटल रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार अकलतरा के पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 9 मे रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रामासिंह चंदेल प्रतिदिन की तरह शाम 6 बजे घूमने निकले।