18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल दुकान से लैपटॉप चोरी, कैमरे में कैद हुआ चोर

करबला क्षेत्र स्थित एक मोबाइल दुकान से अज्ञात बदमाश लैपटॉप चोरी कर ले गया
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Kajal Kiran Kashyap

•

Jun 30, 2016

laptop chori

laptop chori

बिलासपुर
. करबला क्षेत्र स्थित एक मोबाइल दुकान से अज्ञात बदमाश लैपटॉप चोरी कर ले गया। तलाश करने पर भी जब लैपटॉप नहीं मिला तो दुकान संचालक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उसमें एक बदमाश दुकान से लैपटॉप ले जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए गए।



जानकारी के अनुसार करबला रोड पर जैन मोबाइल शॉप पर संचालक वीरेन्द्र जैन गुरुवार दोपहर बैठे थे। पानी पीने के लिए वह उठकर पीछे की ओर गए। इस दौरान अज्ञात बदमाश ने उनका लैपटॉप दुकान से पार कर दिया। वीरेंद्र ने आकर लैपटॉप ढूंढा तो नहीं मिला। उन्होंने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें एक अज्ञात बदमाश लैपटॉप ले जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने फुटेज देखकर आरोपी की तलाश आरंभ की है।