16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diesel sales irregularities: डीजल बिक्री में बड़ा खेल! 4 पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस, बिलासपुर में कलेक्टर का एक्शन

Diesel sales irregularities: बिलासपुर जिले में डीजल खपत को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चार पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Diesel sales irregularities

डीजल खेल पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Diesel sales irregularities: बिलासपुर जिले में पेट्रोल-डीजल संकट और आपूर्ति को लेकर मचे हडक़ंप के बीच अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। डीजल की असामान्य खपत और बिक्री को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के चार पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जांच में सामने आया है कि कुछ पेट्रोल पंपों में पिछले वर्ष की औसत मासिक खपत की तुलना में 100 से 337 प्रतिशत तक अधिक डीजल की बिक्री की गई है।प्रशासन को आशंका है कि उपभोक्ता श्रेणी के लिए निर्धारित डीजल को औद्योगिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Diesel sales irregularities: खाद्य विभाग की रिपोर्ट में खुलासा

खाद्य शाखा की समीक्षा रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक डीजल की कीमत बढ़ने के बाद कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों में अचानक डीजल की मांग और बिक्री बढ़ गई, जबकि अन्य कंज्यूमर पंपों में मांग सामान्य या कम रही। इससे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

इन पेट्रोल पंपों को मिला नोटिस

मां कावेरी फ्यूल्स, बीपीसीएल कंपनी, ग्राम छतौना, तखतपुर (138त्न अधिक डीजल बिक्री), सेट मूलचंद एंड सन्स, बीपीसीएल कंपनी, ग्राम धौराभाठा, बिल्हा (100त्न अधिक बिक्री), जय मां श्री यंत्र फ्यूल्स, आरओसीएल कंपनी, ग्राम गतौरा (337त्न अधिक डीजल मांग और बिक्री), सौरभ सर्विस स्टेशन, आईओसीएल कंपनी, ग्राम अमसेना, तखतपुर (246त्न अधिक डीजल बिक्री) को नोटिस दी गई है।

किन उपभोक्ताओं को बेचा, मांगा स्पष्टीकरण

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि सभी संचालकों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने पूछा है कि इतनी अधिक मात्रा में डीजल किन उपभोक्ताओं को बेचा गया और इसकी वास्तविक आवश्यकता क्या थी।

पहले भी जारी किए थे निर्देश

खाद्य शाखा ने पहले ही सभी पेट्रोल पंप संचालकों को भंडारण यंत्रों में पेट्रोल-डीजल की अवैध आपूर्ति नहीं करने और पंप परिसरों में सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बिक्री में भारी अंतर सामने आने के बाद अब प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

राजधानी समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य

राजधानी रायपुर में पेट्रोल 103.58 रुपए और डीजल 96.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं निजी कंपनी जियो के फ्यूल स्टेशनों पर कीमतों में करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि पेट्रोल पंपों में भीड़ कम हो गई है। हर व्यक्ति को 8-10 मिनट के वेटिंग में पेट्रोल मिल जा रहा है। पेट्रोल पंप में भी पेट्रोल डीजल की सप्लाई हो रही है।