समारोह स्थल के साथ पार्किंग में भी एबुलेंस एवं चिकित्सा स्टाफ रखने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं। प्रत्येक सेक्टर में एक मितानिन जीवन रक्षक दवा के साथ उपलब्ध रहेगी। पार्किंग स्थल पर स्वच्छ पेयजल, छाया, शौचालय, एनाउंस सिस्टम रहेंगे। समारोह स्थल पर विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी सजाई जाएगी। 25 तारीख से सरकारी और एसईसीएल, एनटीपीसी और रेलवे के रेस्ट हाउस अधिग्रहित करने के निर्देश दिए गए हैं।