पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 5 मार्च को एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह, बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला और एसपी रजनीश सिंह मौजूद थे।