
चलती कार में सजेंगे जुए के फड़,जुआरियों ने निकाली नई तरकीब ,पुलिस भी हैरान
18 थानों की पुलिस ने जुआ खेलते 590 आरोपियों को पकड़ा
दिवाली पर्व में पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाया गया था अभियान 18 थानों पर 2 दिनों में कुल 146 प्रकरण पर 590 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
बिलासपुर. दिवाली पर्व में पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाया गया था अभियान 18 थानों पर 2 दिनों में कुल 146 प्रकरण पर 590 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के मामले दर्ज किए गए।
दीपावली के मौके पर लोगों की शिकायत ध्यान में रखते हुए जुआरियों के खिलाफ कप्तान प्रशांत अग्रवाल महोदय द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें प्रत्येक थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुआरियों को मौके पर ही धर दबोचा गया अब तक की जानकारी के मुताबिक 2 दिनों में कुल 18 थानों में तकरीबन 590 लोगों पर कार्रवाई की गई जिसमें जुआरियों पर हड़कंप मचा रहा।
सभी आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल रवाना होकर जुआरियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की।
Published on:
29 Oct 2019 11:36 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
