घरेलू सिलेंडर में 25 रुपए का इजाफा
छत्तीसगढ़ गैस डीलर्स एसोसिएशन के सचिव रमेश सिहोते ने कहा, गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में सोमवार को प्रति सिलेंडर 25 रुपए की वृद्धि कर दी है। इस माह घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को 908 रुपए में मिलेगा। व्यावसायिक 19 केजी के सिलेंडर के दाम में 97 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 1787 रुपए 50 पैसे में मिलेगा।