30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वदेशी हमारी शक्ति है, जिससे हम आत्मनिर्भर बनते है

स्वदेशी मेले में उमड़ रहे लोग, कर रहे जरूरत की सामग्री की खरीदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Kajal Kiran Kashyap

•

Updated: 16 Nov 2019, 9:01 PM IST

स्वदेशी हमारी शक्ति है, जिससे हम आत्मनिर्भर बनते है

स्वदेशी हमारी शक्ति है, जिससे हम आत्मनिर्भर बनते है

बिलासपुर. स्वदेशी हमारी शक्ति है। जिससे हम आत्मनिर्भर बनते है। हमारा देश सोने की चिडि़या एेसे ही नहीं बन गया। देश के व्यापारियों ने विदेशों में समृद्ध व्यापार किया। जिससे हमारे देश में समृद्धि आयी। यह बातें शनिवार की शाम राज्यपाल अनुसुईया उईके ने साइंस कॉलेज मैदान में लगे स्वदेशी मेला में लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कही। भारतीय विपण विकास केन्द्र द्वारा साइंस कॉलेज मैदान सीपत रोड में स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया है। शनिवार को मेले का तीसरा दिन रहा। जिसमें अतिथि के तौर पर राज्यपाल अनुसुईया उईके पहुंची। उन्होंने स्वदेशी मेले की भव्यता को देखते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों का परिचय कराने का अच्छा माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.गौरी दत्त शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता है। यह मेला इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। आभार प्रदर्शन आयोजक प्रफुल्ल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पुलिस अधीक्षत प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल, सहायक कलेक्टर देवश ध्रुव, डॉ.विनोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सुई से लेकर गाड़ी तक मेले में

स्वदेशी मेले में सुई से लेकर के गाड़ी तक मिल रहे है। स्वदेशी उत्पाद की स्टॉल लगी है जहां पर घरेलू सामग्री में बर्तन, सब्जी कटर, सोफा सेट, गैस चूल्हा, कूलर, बेड, बेडसीट, सजावटी सामग्री में मिट्टी व टेराकोटा के डेकोरेटिव आइटम, कपड़े, ज्वेलरी सहित हर तरह के सामग्री के स्टॉल लगे है।

व्यंजन प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

स्वदेशी मेले में शनिवार को दोपहर में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मीठा, नमकीन व छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाकर महिलाओं ने अपनी पाक कला को प्रदर्शित किया। अलग-अलग समय में तीनों तरह के व्यंजन बनाकर महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजन भी बनाए। शाम में वाइस ऑफ बिलासपुर प्रतियोगिता हुई। जिसमें १२ साल से २१ साल तक के कलाकारों ने हिस्सा लिया।