
CG Teacher viral video: छत्तीसगढ़ में एक और शराबखोर टीचर का वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। (Bilaspur Sharabi Teacher) बता दें कि वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों में यह कार्रवाई हुई है।
स्कूल में महिला टीचर के सामने ही शराब पीने का यह मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के मचहा जनपद के प्राथमिक स्कूल का है। जहां शिक्षक खुलेआम महिला टीचर के सामने ही बोतल खोलकर शराब पी। इस दौरान उनसे सवाल भी किया। जिस पर धौंस दिखाते हुए कहा कि मैं तो रोज पीता हूं.. आपको भी पीना है। कलेक्टर को वीडियो दिखा तो.. मैं नहीं डरता।
ये वीडियो वायरल होते ही बिलासपुर में खलबली मच गई। मामले में कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने देर नहीं लगाई और तुरंत शिक्षक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं शराबी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि पत्रिका ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था।
Published on:
29 Feb 2024 05:11 pm

बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
