4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलाव, अंगीठी, भट्ठी नहीं जलाई जाएंगी अब

इस बार भी निगम प्रशासन लकड़ी गिरवाकर ठंड से राहत देने अलावा जलवाएगा परंतु प्रमुख सचिव के निर्देश ने उनके इस उम्मीद पर पानी फेर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 28 Nov 2017, 12:33 PM IST

Alaw

बिलासपुर . इस बार ठंड से ठिठुरते निर्धन बेसहाराओं को अलाव तक नसीब नहीं होगा। आवास एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर निगम और जिला प्रशासन के अफसरों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश देकर इनका परिपालन सुनिश्चित करने फरमान जारी किया है। प्रदूषण की मार झेल रही देश की राजधानी दिल्ली के हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ आवास एवं पर्यावरण विभाग ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदूषण नियंत्रण के लिए विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव अमन सिंह ने होटल, ढाबों में लकड़ी के गुटके और लकड़ी के गुटखे से होने वाले धुंए के मद्देनजर भट्टियों को हटवाने, सिगड़ी के उपयोग को बंद कराकर निर्धन परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन की व्यवस्था कराने, रात 10 बजे के बाद डीजे और पटाखे के शोर को प्रतिबंधित कराने, कचरे और डस्ट को प्रतिबंधित कराने के लिए परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को आवागमन के दौरान ढंकवाने, निर्माण कार्य के दौरान डस्ट को रोकने के लिए नेट का उपयोग कराने, शादी ब्याह या अन्य समारोह के दौरान डिस्पोजल के उपयोग की पूर्व सूचना निगम को देने व सड़कों में निर्माण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव कराने निर्देश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अपर कलेक्टर, निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे, अपर आयुक्त बीएल सुरक्षित, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आंेकार शर्मा समेत जिला और प्रशासन के अन्य अफसर मौजूद रहे।
READ MORE : सड़क चौड़ीकरण के नाम पर फिर चढ़ेगी पेड़ों की बलि, देखें वीडियो

नियम शासन का, मरना गरीबों का : शहर के बस स्टैंड, जवाली पुल, रेलवे स्टेशन, भक्त कंवर राम कपड़ा मार्केट समेत अन्य स्थानों पर निर्धन और बेघरों का डेरा रहता है। यहीं इनकी रात बितती है, ठंड के दिनों में अलावा जलने से ये निर्धन गरीब कुछ राहत महसूस करते थे, इन्हंें उम्मीद थी कि हर बार की तरह इस बार भी निगम प्रशासन लकड़ी गिरवाकर ठंड से राहत देने अलावा जलवाएगा परंतु प्रमुख सचिव के निर्देश ने उनके इस उम्मीद पर पानी फेर दिया।
निर्देशों का कराएंगे पालन : आवास एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देशों का पालन कराया जाएगा, उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिन बिंदुओं पर निर्देश दिए हैं उन्हें प्रतिबंधित करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
बीएल सुरक्षित,अपर आयुक्त नगर निगम बिलासपुर

READ MORE : चलाती है ई-रिक्शा, गोद में रखती है नन्हें बच्चे को साथ