
फोटो पत्रिका नेटवर्क
Gold-Silver Price: शादी सीजन के बीच सराफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। बीते एक हफ्ते में कीमतों में आई तेज गिरावट और फिर अचानक उछाल ने ग्राहकों और कारोबारियों दोनों को असमंजस में डाल दिया है।
बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 19 मार्च को फाइन गोल्ड 1,54,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 23 मार्च तक गिरकर 1,40,500 रुपए पर आ गया। यानी महज चार दिनों में करीब 13,800 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि 25 मार्च को बाजार में फिर तेजी आई और कीमत बढ़कर 1,49,300 रुपए हो गई। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 1,41,950 रुपए से गिरकर 1,29,250 रुपए तक पहुंचा और बाद में बढ़कर 1,37,350 रुपए हो गया।
चांदी के दामों में भी इसी तरह का ट्रेंड देखा गया। 19 मार्च को क्र2,38,900 प्रति किलो रही चांदी 23 मार्च को घटकर क्र2,20,000 पर आ गई। इसके बाद 25 मार्च को फिर बढक़र क्र2,38,500 तक पहुंच गई। कारोबारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की गतिविधियों के कारण कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
नेग के लिए ही जेवर बनवा रहे
सदर बाजार के व्यापारियों का कहना है कि इस बार शादी में गिफ्ट के तौर पर भारी जेवर की खरीद कम हुई है। लोग केवल नेग के लिए हल्के जेवर ही बनवा रहे हैं। कीमतों की अनिश्चितता के चलते कई ग्राहक फिलहाल इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग गिरावट के दौरान खरीदारी का फायदा उठा रहे हैं।
कीमत स्थिर नहीं, ग्राहक असमंजस में
शादी सीजन में भी कारोबार ठंडा पड़ा हुआ है। सोने-चांदी की कीमतों के इस उतार-चढ़ाव से ग्राहक के साथ ही व्यापारी भी परेशान हैं। ग्राहक असमंजस में है कि अभी सोना-चांदी खरीदे या कुछ दिन और इंतजार करे। - कमल सोनी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन
रायपुर में तेल-गैस संकट के बीच सोने-चांदी में राहत, जानें आज क्या है कीमत- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के हालात और तेल-गैस संकट के बीच सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने शादी के सीजन में लोगों को बड़ी राहत दी है। बीते 15-20 दिनों में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 1.65 लाख रुपए से घटकर 1.47 लाख रुपए तक पहुंच गई है, वहीं चांदी के दामों में भी 50 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और यह करीब 2.35 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है- पूरी खबर पढ़े
सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी खत्म करने भेजा पत्र, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत- केन्द्रीय बजट 2026-2027 के लिए उद्योग व व्यापार क्षेत्र से सुझाव भेजे जा रहे हैं। सराफा व्यवसाय को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को प्रेषित सुझाव में रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी जो वर्तमान में 6 प्रतिशत है, उसे समाप्त करने और जीएसटी दो प्रतिशत रखनेे एवं कार्ड स्वाइप चार्ज कम करने के लिए पत्र भेजा है ताकि उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सके- पूरी खबर पढ़े
Updated on:
27 Mar 2026 02:28 pm
Published on:
27 Mar 2026 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
